February 21, 2026

अगर आप माैसम की गर्मी को हल्के में ले रहे हैं तो ये खबर आपके लिए

अगले पांच दिनों में देश के कई राज्यों में गर्म हवाएं और लू चलने की  संभावना

नई दिल्ली , अगर आप माैसम की गर्मी को हल्के में ले रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। अगले पांच दिनों में देश के कई राज्यों में गर्म हवाएं और लू चलने की पूरी संभावना है। ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट, जबकि बिहार और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी की बात करें तो लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का सितम और बढ़ेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में तीन से चार दिनों में तेज लू चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक 36 से अधिक जिलों में दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू की भी चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने के आसार हैं। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *