February 15, 2026

राजेश तलवार की धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा तलवार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़  हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने आज अपने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा0 राकेश तलवार के निवास स्थान पर जाकर उनके बड़े भाई  राजेश तलवार की धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा तलवार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने तलवार परिवार की मुखिया डा0 राकेश तलवार की माता जी तथा उनके समस्त परिवार को असहनीय दुख की इस घड़ी में ढाढस बंधवाते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि ईश्वर दिव्यंगत आत्मा को अपनी श्रीचरणों में स्थान दे।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, आईटी सलाहकार श्री बी.ए भानूशंकर, एडीसी श्री अमित यशवर्धन, सीडीएच श्री जगननाथ बैंस भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *