February 15, 2026

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों सहित विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण*

शिमला 23 अप्रैल – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी तथा अन्य अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने आज संकट मोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 04 से 08 मई तक का शिमला का प्रस्तावित दौरे है और इस दौरान वह शिमला के विभिन्न स्थानों पर जाएँगी। इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *