February 15, 2026

बीसीजी वैक्सीन लगाने के लिए किया प्रेरित

बंगाणा : उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत मुच्छाली के आंगनवाड़ी केन्द्र नायली उपरली में सोमवार को विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कमेटी की बैठक स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर लोगों को वी सी जी की डोज लगाने के लिए प्रेरित किया गया । स्वास्थ्य विभाग से अंजना कुमारी ने लोगों को वीसीजी वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हर वार्ड स्तर पर जो 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोग हैं वह बी सी जी इंजेक्शन आवश्य लगाएं।

बीपी ,शुगर, के जो रोगी हैं उन रोगियों के लिए यह अति आवश्यक है और 18 साल से ऊपर के व्यक्ति भी इस इंजेक्शन का प्रयोग कर सकते हैं । जिन लोगों का आभा कार्ड अभी तक नहीं बना है वह भी अपने आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें । इस मौके पर उनके साथ कांता देवी, बीना देवी, ममता देवी ,प्रवीण कुमारी ,सुमन कुमारी बीना देवी आशा सुमन बाला समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *