February 15, 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के हादसे का शिकार

जगदलपुर , छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के आज सुबह हादसे का शिकार होने से लगभग एक दर्जन जवान घायल हो गए।

इनमें से तीन जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवानों से भरी बस डिलमिली के पास दुर्घटना का शिकार हो गई है। घटना में 10 जवान घायल हैं। तीन की हालत गंभीर है।

सभी ने मिलकर बस में फंसे घायल जवानों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस की मदद से घायल जवानों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *