February 20, 2026

युवाओं को नशे से बचाने के लिए ग्राम पंचायत टकोली और बेरियां में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

अजय कुमार, बंगाणा, बंगाणा ब्लॉक को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब हर घर में दस्तक दे रहा है जिसमे हर घर में प्रशासन लोगो को जागरूक करने के साथ साथ बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखने के साथ ही अभिभावकों को पंचायत टास्क फोर्स का सहयोग देने के लिए प्रेरित कर रहा है। शनिवार को सीडीपीओ बंगाणा रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने और जिलाधीश ऊना का संदेश पत्र घर घर में हर जन तक पहुंचाने का आगाज़ हुआ। उन्होंने इस कार्यकर्म की अध्यक्षता करते हुए कहा की युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हर घर ,हर गांव में हर जन को इस अभियान के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी। इस अभियान को तभी सफल बनाया जा सकता है अगर समाज का हर एक व्यक्ति इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाए। अगर आपके आस पास कोई नशा करता है या नशा बेचता है तो ऐसे लोगो की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाए ताकि युवाओं की नशे के जाल में फसने से बचाया जा सके। कई लोग जो नशा करने और बेचने वालो को जानते भी है लेकिन इस बात को छिपाकर नशा बेचने वालो को ही बचा रहे होते हैं। हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटल में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा। जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज भी किया जायेगा। अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके पता कर सकता है। अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो drug free Himachal app पर इसकी जानकारी दे सकता है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत ने पंचायत टास्क फोर्स के मेम्बर से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर आगनवाड़ी पर्यवेक्षक मधु सुमन, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय स्कूल के इंचार्ज और समस्त अध्यापक गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *