कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक कल होटल कर्णराज में,सतपाल सत्ती रहेंगे मौजूद
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने कहा कि रविवार को भाजपा मंडल कुटलैहड़ की अहम बैठक बंगाणा स्थित होटल करणराज में सुबह 11 बजे सुनिश्चित की गई है, जिस में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के प्रभारी भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती व सह-प्रभारी संजीव कटवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी बैठक में मौजूद रहेंगे।उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ मंडल के सभी मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ मोर्चा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मोर्चा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मोर्चा, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ मोर्चा सहित तमाम बुथ स्तर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक, ग्राम केंद्रों के प्रभारी एवं सहप्रभारी तथा सभी पन्ना प्रमुख उपरोक्त समय और स्थान के अनुसार इस अहम बैठक में पहुंचें ताकि विधानसभा प्रभारी और सह-प्रभारी के आदेशानुसार आगामी चुनावों की रूपरेखा तैयार की जा सके।
