सरकार को अस्थिर करने वाले कुटलैहड़ के पूर्व विधायक को जनता सबक सिखाने के लिए उत्सुक: विवेक शर्मा
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र में डेढ़ वर्ष पूर्व कुटलैहड़ की जनता ने जिन्हें भरपूर आशीर्वाद से जिताकर विधानसभा भेजा और 14 माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल के लिए 922 करोड़ ,गोबिंद सागर झील के वाटर सपोर्ट के लिए दस करोड़ और राज्य में आपदा आने पर कुटलैहड़ की जनता को सात करोड़ स्वीकृत किए है। लेकिन फिर भी सरकार से बागी होकर कुटलैहड़ के पूर्व विधायक ने कुटलैहड़ की जनता का विश्वास खोया है और अब कुटलैहड़ की जनता पूर्व विधायक के साथ पूरा हिसाब करने के लिए उत्सुक है। बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्थिर है और पूरे पांच वर्ष चलेगी। विक्कू ने कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर किस गणित से राज्य में भाजपा सरकार बनेगी। जिस भाजपा से कुटलैहड़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी बने है उनके पास केवल 25 विधायक है और छः पर उपचुनाव हो रहे है। जब कि सुक्खू सरकार के पास 34 विधायक है। विक्कू ने कहा कि किस गणित के माध्यम से पूर्व विधायक भाजपा सरकार बनने के दावे कर रहे है। लगता है कि भाजपा का गणित ही खराब है। विवेक शर्मा ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इनकी मंशा और विचारधारा भाजपा की ही थी तो फिर डेढ़ वर्ष पूर्व भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते। तो क्यों कांग्रेस टिकट पर चुनाव लडा। आज जो यह कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार पर आरोप लगा रहे है। पहले पूर्व विधायक यह बताए कि अपने 14 माह के कार्यकाल में हर मंच से सुक्खू सरकार के कसीदे पढ़ते थे। और कुटलैहड़ में सुक्खू सरकार के पूरे आशीर्वाद से विकास होने के दावे करते थे। विक्कू ने कहा कि जब कोई बड़ा व्यवसाई जब राजनीति में आता है तो वह व्यापार की तरह राजनीति के सत्ता के सौदेबाजी करता है। राज्य में बागी हुए 6 विधायको ने भी ऐसा ही किया है। विवेक शर्मा ने दावा किया है कि राज्य के सुक्खू सरकार स्थिर हैं और चुनावी वादे के मुताबिक पांच गारंटियो को पूरा कर दिया है। हम सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, सुदेश शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। 1998 से सक्रिय राजनीति में, केवल कांग्रेस पार्टी का किया प्रचार प्रसार, विवेक शर्मा ने कहा कि 1998 में कॉलेज समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा था और 26 वर्ष के लम्बे अंतराल में हमने केवल कांग्रेस पार्टी की सेवा की हैं। विक्कू ने कहा कि युवा कांग्रेस से शुरू की राजनीति में कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राज्य सचिव एवम अन्य राज्यो में भी जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया है। कोई राजनैतिक दल बदलना हमारी फितरत में नहीं है। हम उस समय से युवा कांग्रेस के साथ जुड़े थे जब राज्य के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे।
