February 21, 2026

मटका फोड़ में रेलमा , रस्साकसी में बड़वाहन व म्युजिकल चेयर रेस में पुष्पा देवी और तनुजा प्रथम

जिला स्तरीय किसान मेला पधर के दौरान महिलाओं के लिए आयोजित हुई मटका फोड़, व म्म्युजिकल चेयर रेस और रस्साकसी प्रतियोगिता

पधर 18 अप्रैल- जिला स्तरीय किसान मेला पधर के अवसर पर महिलाओं के लिए आज मटका फोड़, रस्साकसी तथा म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में उपमंडल पधर की महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया प्रतियोगिता मे 17 महिला मंडल ने भाग लिया पुष्पा देवी महिला मंडल कटरोपी विजेता रही दूसरे स्थान पर वंदना देवी महिला मंडल बड़वाहन तीसरे स्थान पर गीता देवी महिला मंडल सिउन की रही मेले मे उपमंडल पधर की महिला वर्ग मे अधिकारी और कर्मचारी के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें में तनुजा पटवारी प्रथम ,तहसील वेलफेयर अधिकारी सरला शर्मा दूसरे स्थान और शारदा देवी कांनगोह कार्यालय पधर तीसरा स्थान पर रहे मटका फोड़ प्रतियोगिता में 21 महिला मंडल के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे रेलमा त्रिशक्ति महिला मंडल चेली प्रथम, जागृति महिला मंडल सुराहन दूसरे स्थान मे रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में रस्साकशी प्रतियोगिता में 16 महिला मंडलों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मैच बडवाहन और कोटरोपी के बीच खेला गया दूसरे स्थान पर रहीं। जिसमें बड़वाहन विजेता और कोटरोपी उपविजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *