February 20, 2026

श्री राम जन्म दिवस पर बंगाणा में निकाली श्री राम की शोभायात्रा

सैंकड़ो भक्तो ने नंगे पांव चलकर लिया हिस्सा,

प्रभु श्री राम समिति बंगाणा के सौजन्य से हर वर्ष राम नवमी को निकली जाती है भव्य शोभायात्रा,

लाठियानी से शुरू हुई शोभायात्रा बंगाणा से होते हुए पहुंची चामुक्खा मंदिर,विशाल भंडारे का भी आयोजन,

बंगाणा, उपमंडल बंगाणा की प्रभु श्री राम समिति बंगाणा की तरफ से श्री राम नवमी यानी प्रभु श्री राम जी के जन्म दिवस पर प्रभु श्री राम जी की बाल स्वरूप की झांकी निकाली। और साथ में श्री राम जी के परम सेवक बीर हनुमान जी के स्वरूप झांकी में दिखाया गया। यह झांकी लाठियानी से सुबह करीब दस बजे प्रस्थान हुई। और लाठियानी से तनोह मलांगड़,धुंधला बंगाणा,ठंडी खुई से बंगाणा चौक पर दर्जनों विद्वानों द्वारा मंत्रो उच्चारण से प्रभु श्री राम जी की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। और उसके बाद झांकी हटली चौक से होते हुए पीपलू के बाद चमुक्खा मंदिर में विराम की गई। और विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। प्रभु श्री राम जी की झांकी में सैंकड़ो भक्तो ने साथ चलकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बंगाणा की प्रभु श्री राम समिति हर वर्ष प्रभु श्री राम जी के जन्म दिवस यानी नवरात्रों की नवमी को झांकी का आयोजन करती जय। और बंगाणा बाजार पूरा भक्तिमय हो जाता है। बताते चले कि उपमंडल बंगाणा का मुख्यालय बंगाणा बाजार प्रभु श्री राम जी का अनन्य भक्त है। उसका मुख्य कारण यह है। कि बंगाणा मुख्यालय के तीन किमी के दायरे में दर्जनों हर वर्ष श्री राम जी की कथाएं होती है। और खासकर नवरात्रों में प्रभु श्री राम जी की शोभायत्राए निकाली जाती है। उससे बंगाणा बाजार में प्रभु श्री राम जी के प्रति गहरी आस्था है। गौर रहे श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा पर बंगाणा बाजार में दुकानदारों ने खूब पटाखे चलाए थे। और प्रभु श्री राम जी के जयघोष करके बाजार को भक्तिमय बनाया था। बुधवार को श्री राम नवमी पर प्रभु श्री समिति बंगाणा के सौजन्य से निकली श्री राम जी की शोभा यात्रा जैसे ही बंगाणा बाजार में पहुंची। सभी दुकानदार नंगे पांव दौड़कर प्रभु श्री राम जी के आशीर्वाद के लिए सड़को पर आए। बही प्रभु श्री राम जी की शोभा यात्रा में बैंड बाजे पंजाबी ढोल और डीजे की धुन पर बंगाणा चौक पर खूव भक्त जन थिरके। और दर्जनों गाड़िया सैंकड़ों भक्त नंगे पांव प्रभु श्री राम जी की शोभा के हिस्सा लेते हुए पैदल चल रहे थे। बही प्रभु श्री राम सेवा समिति बंगाणा एक गैर राजनीति संगठन है। और इस समिति से सैकडो युवा जुड़े है। जो समाज के प्रति अच्छे कार्य एवम अच्छी भावना और समाज में हो रही कुरीतियों को रोकने का काम करते है। और बुधवार को प्रभु श्री राम जी की शोभायात्रा में दर्जनों विभिन्न राजनैतिक विचार धाराओं के नेता कार्यकर्ता जय श्री राम के नारो के साथ शोभायात्रा का हिस्सा वने हुए थे। 

          शोभायात्रा से पूर्व माता जमासनी में करवाया हवनयज्ञ,

प्रभु श्री राम नवमी पर प्रभु श्री राम समिति बंगाणा के सभी सदस्यों ने शोभा यात्रा से पूर्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता जमासनी मंदिर में पूजा अर्चना करके हवनयज्ञ करवाया। और सभी के उज्वल भविष्य की कामना की। उसके बाद श्री राम जी के जयघोष के साथ दर्जनों गाड़िया लाठियानी के लिए रवाना हुई। और दस बजे लाठियानी से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। और बंगाणा से होते हुए प्रभु श्री राम जी की शोभायात्रा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चमुक्खा मंदिर पहुंची। जहा पर हजारों की संख्या में प्रभु श्री राम भक्तो ने शोभायात्रा का स्वागत किया। और सभी ने विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात रहे उपमंडल बंगाणा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चमुक्खा मंदिर द्वापर में पांडबो द्वारा निर्मित किया गया है। और उक्त मंदिर में चार मुख वाले भगवान भोले नाथ की प्रतिमा हजारों भक्तो की आस्था का केंद्र बनी हुई है। 

   हमारा उद्देश्य श्री राम जी की मर्यादाओं को घर घर पहुंचाना,ताकि समाज हो श्री राममय,अजय ठाकुर

उपमंडल बंगाणा की प्रभु श्री राम सेवा समिति के सदस्य अजय ठाकुर एवम प्रशांत का कहना है। कि प्रभु श्री राम जी में देश के हर व्यक्ति की आस्था है। और नवरात्रों के श्री राम नवमी प्रभु श्री राम जी का जन्म दिवस भी है। और हमारा उद्देश्य केवल प्रभु श्री राम जी की मर्यादाओं को घर घर पहुंचाना है। ताकि आज के समय में प्रभु श्री राम जी के बताए सदमार्ग पर हर व्यक्ति चले। और समाज भक्तिमय बने। उनका कहना है। कि आज के समय में कुछ दूषित कुरीतिया समाज को दूषित करने का प्रयास कर रही है। जब हर घर हर परिवार तक प्रभु श्री राम जी की मर्यादाओं का बखान करके समाज का हर व्यक्ति मर्यादा में रहकर जीने का प्रयास करेगा। तो प्रभु श्री राम जी की कृपा से समाज में किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं रहेगा। और पुन श्री राम राज्य स्थापित होगा। और प्रभु श्री राम समिति बंगाणा का केवल मात्र यही उद्देश्य है। और इस उद्देश्य को लेकर समिति काम कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *