March 14, 2026

आम आदमी पार्टी को करारा झटका, दिल्ली में समाज कल्याण मंत्री ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

नई दिल्ली – दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने AAP भी छोड़ दी है। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी। राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पटेल नगर से विधायक हैं। इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगा है, इसीलिए मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मीडिया से बातचीत में राजकुमार आनंद ने कहा, “मैं राजकुमार आनंद मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं, मेरे पास 7 पोर्टफोलियो है लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं इसलिए मैं आज आपको अपना दुख साझा करने आया हूं… मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था की राजनीति बदलेगी लेकिन आज मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए… आम आदमी पार्टी का जन्म भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था लेकिन आज ही पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *