भद्रवाड़ स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया मतदान करने का संदेश
रैली के माध्यम से जनमानस को मतदान के लिए किया जागरूक
सरकाघाट , लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठित स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़-27 में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें लगभग 120 स्थानीय लोगों व आईटीआई भद्रवाड़ के छात्र-छात्राओं और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नोडल टीम द्वारा सांप सीढी और म्यूजिकल चेयर जैसी खेलें आयोजित करवाई गई जिसमें स्थानीय जनता व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l बच्चों ने भाषण व गीतों के माध्यम से भी जनता को अपने वोट का महत्व समझाया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जनमानस को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए भी जागरूक किया गया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्र 27-भद्रवाड़ में मतदान जागरूकता हेतू कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने मतदान केन्द्र 27-भद्रवाड़ में पहुँचकर जहाँ मतदाताओं को मतदान के महत्व बारे में जागरूक किया गया तो वहीं मतदान में अधिक से अधिक लोगों कि भागीदारी सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान इन मतदान केन्द्रों में स्वीप टीम द्वारा सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया जिसमें “मेरा वोट मेरी ताकत”, “चुनाव का पर्व देश का गर्व” विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। स्थानीय लोग व विशेषकर युवा सेल्फी पंवाईट को लेकर काफी उत्साहित दिखे। स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का सही प्रयोग करने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप टीम द्वारा लगाए गए सेल्फी पॉइंट में सेल्फी लेकर अपनी फेसबुक और व्हाट्सऐप आईडी पर भी इसे लगाया तथा हस्ताक्षर बोर्ड पर अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर भी किए गए। इस दौरान विशेष तौर पर मतदान जागरूकता के लिए तैयार सांप-सीढ़ी खेल से पंचायत और विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भद्रवाड़ के छात्र छात्राओं द्वारा गीत संगीत व भाषण से भी उपस्थित मतदाताओं को जागरूक किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम स्वाति डोगरा ने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
