March 14, 2026

पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में एसीपी और उनके गनमैन जिंदा जले

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां समराला के नजदीक गांव दियालपुरा के पास फ्लाईओवर पर देर रात एक बजे दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एसीपी और उनके गनमैन की मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। मृतक एसीपी की पहचान संदीप और गनमैन परमजोत के रूप में हुई है। डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित किया। बता दें कि संदीप लुधियाना से पहले संगरूर में तैनात थे। संदीप 2016 बैच के पीपीएस अफसर थे। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे। तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई और दोनों जिंदा जल गए। जिस समय गाड़ी में आग लगी, उस समय एसीपी, गनमैन व ड्राइवर गाड़ी में थे। राहगीरों ने तीनों को गाड़ी में से निकाला और समराला के सीवल अस्पताल में लेकर गए, जहां एसीपी संदीप सिंह और गनमैन परमजोत सिंह की मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई। हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला मेदांता अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में आ रही है दिक्कत गुरुग्राम : इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को तबीयत खराब होने के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्हें बुधवार को मेदांता लाया गया। चौटाला को एक दिन आइसीयू में रखा गया। अब हालत में सुधार को देखते हुए सामान्य रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। मेदांता के डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *