February 20, 2026

अरविंद केजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, सोशल मीडिया पर कोर्ट की रिकॉर्डिंग पोस्ट करने पर शिकायत दर्ज

नई दिल्ली : दिल्ली सीएम की पत्नी सुनील केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, उन्होंने 28 मार्च की कोर्ट प्रक्रिया की वीडियो/ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसको लेकर हाई कोर्ट के अधिवक्ता वैभव सिंह ने तीस हजार कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से संबंध में शिकायत दी है।

सुनीता केजरीवाल के साथ ही पार्षद प्रोमिला गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप नेताओं के साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने भी जानबूझकर वीडियो-ऑडियो साझा किया, ताकि कोर्ट प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सके। यह शिकायत राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बवेजा की कोर्ट में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *