February 21, 2026

भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मिल सकेंगे, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी अनुमति

नई दिल्ली – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहा़ड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दे दी है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद दिल्ली के सीएम केजरीवाल से एक सामान्य व्यक्ति के तौर पर मुलाकात जंगला में ही मिल सकते हैं। भगवंत मान ने एक दिन पहले तिहाड़ जेल के अधिकारियों को पत्र लिखकर केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी थी। ‘मुलाकात जंगला’ लोहे की एक जाली होती है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को मुलाकातियों से अलग करती है। विजिटर्स और कैदी जाली के एक-दूसरी ओर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *