February 20, 2026

जमानत पर आए युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया

गढ़शंकर : कस्बा माहिलपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब होशियारपुर जेल से असलहा एक्ट के तहत दर्ज मामले में कुछ ही दिन पहले जमानत पर आए युवक को भरे बाजार में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी मुताबिक संदीप भारद्वाज पुत्र हरी ओम निवासी माहिलपुर आपने बाईक (पीबी12के-6766) पर माहिलपुर -होशियारपुर रोड पर एक बेकरी की दुकान पर आया हुआ था। एक बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसे गोली मारकर कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने संदीप पर चार गोलियां दागी पर े दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी माहिलपुर बलजिंदर सिंह मल्ही ने बताया कि मृतक संदीप की हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है जिसमें दो लोग राहुल संधू निवासी घुमियाला व एवनपरीत सिंह निवासी जस्सोवाल को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *