March 15, 2026

हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस के सभी 6 बागियों को दी चुनावी टिकट

शिमला : लोकसभा चुनाव ने जहां पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है वहीं हिमाचल में भी हर रोज बदलते राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा का विषय बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा। ताजा घटनाक्रम में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिया है। कांग्रेस से आए सभी 6 बागियों को टिकट दिया गया है। सभी 6 सीटों पर एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग होगी। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्‌टो और गगरेट से चैतन्य शर्मा को टिकट दिया गया है। इन विधायकों ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। जिससे कांग्रेस कैंडिडेट हार गए थे। कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक 3 दिन पहले 23 मार्च को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायकों ने बीते शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था। इन्हें भाजपा में शामिल करते समय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। हालांकि, अभी निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मंजूर नहीं किए गए हैं। ऐसे में इनकी सीटों पर उपचुनाव के शेड्यूल पर भी पर बाद में स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *