March 14, 2026

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर बाद दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली। जिंदल ने X पर कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी थी। नवीन जिंदल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया, मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं, आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’ नवीन जिंदल पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *