घटना के गुनहगारों को मास्टरमाइंड की समेत ८ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है
सुनाम , : सुनाम के नजदीकी गांव टिब्बी रविदासपुरा और टिब्बी बस्ती में नकली शराब से मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है, अब तक नकली शराब पीने से 9 मौतें हो चुकी हैं, जबकि दस लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन और मृत्यु की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हंै। इन नौ लोगों में से पांच लोगों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि बाकी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना से सुनाम क्षेत्र में शोक की लहर है और टिब्बी रविदासपुरा के लोग सहमे हुए हैं, मरने वाले लोग गरीब परिवारों से सबंधित हैं। इसे लेकर मजदूर संगठनों ने सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और कर्ज माफ करने की मांग की है, साथ ही उनका यह भी कहना है कि अगर सरकार प्रभावित परिवारों की मदद नहीं करती है तो वह सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा रविदासपुरा टिब्बी में पीडि़त परिवारों के साथ दुख सांझा करने पहुंचे और उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार की तरफ से पुलिस प्रशासन, सिविल और सेहत विभाग की टीमें बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के गुनहगारों को मास्टरमाइंड की समेत ८ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर कत्ल का आईपीसी की 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एडीजीपी नेतृत्व में चार मेंबरी टीम का गठन कर दिया गया है ता जो इस घटना की गहराई से जांच की जा सके।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के नेता राजिंदर दीपा, पंजाब भाजपा की प्रदेश सेक्रेटरी मैडम दामन थिंद बाजवा भी पीडि़त परिवारों के साथ दुख सांझा करने पहुंचे और घटना को मंदभागा बताते हुए मामले की गहन से जांच करने की मांग की।
