February 20, 2026

केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच : भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और सोच को कैसे गिरफ़्तार किया जा सकता है। भगवंत मान ने एक्स पर आज कहा “अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इंकलाब जिंदाबाद।” दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा “देश को ईमानदार राजनीति देने वाले और हम सब के नेता अरविंद केजरीवाल की अनैतिक गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी भाजपा के ख़िलाफ़ पूरे देश में प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेगी। आज सुबह 10 बजे भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय का घेराव होगा। लोकतांत्रिक मूल्य मान्यताओं में आस्था रखने वाले भारत माता के सभी सच्चे सपूतों से निवेदन है कि वे इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा अवश्य बनें।” आतिशी ने कहा “देश में पहली बार एक पद पर रहते मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा होती है। अब वह केंद्र सरकार की ईडी की हिरासत में हैं। हमें उनके हिफ़ाज़त और सुरक्षा की चिंता है। उल्लेखनीय है कि ईडी कथित शराब घोटाले में श्री केजरीवाल को बुधवार रात गिरफ़्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *