February 21, 2026

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावों के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मतदान की ताकत से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। स्वस्थ तथा सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि सभी मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का स्वतंत्रता से विवेकपूर्ण प्रयोग करें और अन्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *