February 15, 2026

दिल्ली शराब घोटाला : कै. कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया को 100 करोड़ दिए: ईडी

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में बीआरएस नेता के.कविता की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद 18 मार्च को ईडी की ओर बयान जारी किया गया। एजेंसी ने दावा किया है कि के.कविता ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के निर्माण और लागू करने में लाभ पाने के लिए आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर्स के साथ साजिश रची।

एजेंसी का दावा है कि इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। 18 मार्च को कविता ने अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चैलेंज किया है। फिलहाल, उन्हें 23 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दी गई हैं। इधर, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोप सरासर गलत हैं।

ईडी का दावा है कि के.कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी बनाने और लागू करने में आम आदमी पार्टी नेताओं की मदद मिली। इस एहसान के बदले उन्हें 100 करोड़ रुपए का भुगतान के.कविता ने किया है। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच के दौरान इन बातों का पता चला है। जांच एजेंसी का कहना है कि शराब के होलसेलर्स के जरिए आम आदमी पार्टी के लिए रिश्वत ली गई थी। इसके अलावा कविता और उसके सहयोगियों को आम आदमी पार्टी को अग्रिम भुगतान की गई राशि की वसूली करनी थी। उन्हें प्रॉफिट कमाना था। ईडी ने कहा है कि 23 मार्च तक सात दिन की रिमांड में के.कविता से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *