February 20, 2026

भाजपा स्पोर्ट्स सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के स्पोर्ट्स सेल के संयोजक सन्नी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश संगठन मंत्री  निवास्लु, महामंत्री राकेश राठौर एवं प्रदेश सेल के संयोजक रंजाम कामरा के साथ विचार विमर्श कर भाजपा स्पोर्ट्स सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें राज पाल नवांशहर से, लोकेश जैन लुधियाना से, संदीप सिंह राय जी को लुधियाना दिहती से, सुधीर कुमार सलवान, अरुण भल्ला, श्री अमृतसर साहिब से ,जसकरण सिंह श्री मुक्तसर साहिब से, गौरव गौतम पटियाला से, नीरज गुप्ता जालंधर से, राणा रणजीत सिंह होशियारपुर को भाजपा स्पोर्ट्स सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया। नितिन बहरोल जालंधर से ,सुधीर शर्मा होशियारपुर से ,पवन बैंस लुधियाना से ,बलराम रोपड़ से, इंद्रजीत सिंह लुधियाना देहाती से, रमणीक गर्ग मानसा से, प्रिंस कुमार फाजिल्का से, एवं रोहित शर्मा अमृतसर से इन सबको भाजपा स्पोर्ट्स सेल प्रदेश की टीम में मेंबर नियुक्त किया गया है। भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश संयोजक सन्नी शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है 1 जून 2024 को पंजाब में लोकसभा के चुनाव होने हैं और इस बार हम सभी को अपने अपने इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं जो की देश के हर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही है उन सब योजनाओं को हमें अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने क्षेत्रो में एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पताका लहराने में पूरा जोर लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *