बालीवुड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज परिणय सूत्र में बंध गए
लंबे समय से एक दूसरे से डेटिंग कर रहे बालीवुड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज परिणय सूत्र में बंध गए। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुईं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब दोनों के शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। दोनों पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आज उन्होंने जिंदगी भर साथ निभाने का वचन ले लिया है। फोटोज शेयर कर कृति ने लिखा, गहरे नीले आसमान से सुबह की किरण तक। उतार-चढ़ाव पर हमेशा तुम। शुरू से अंत तक, हर समय तक, जब मेरा दिल कुछ अलग धड़कता है वो तुम्हारे लिए। पुलकित और कृति साथ में फिल्म वीरे की वेडिंग, तैष और पागलपंती में काम कर चुके हैं। दोनों स्टार्स दिल्ली से हैं और उनका परिवार एनसीआर में रहता है। पुलकित और कृति के परिवार वाले भी एक-दूसरे के करीब हैं।
