February 21, 2026

कपास की आवक कम होने से भाव में तेजी

उचाना – इन दिनों मंडी में कपास की आवक कम है लेकिन कपास के भाव में तेजी हो रही है। कुछ दिनों से 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। जिन किसानों ने फसल को भाव बढऩे की उम्मीद से नहीं बेचा था उनको भाव बढऩे से फायदा हो रहा है। काफी दिनों तक कपास के भाव 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल के आस-पास ही किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे थे। भाव न बढऩे से किसान कपास को बेचने लगे थे। अब कुछ दिनों से कपास के भाव में तेजी आने से किसानों को फायदा होगा। कपास के भाव बीते माह 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक अधिक से अधिक किसानों को मिल रहे थे। मार्च माह से भाव में तेजी आनी शुरू हुई है। कुछ दिनों से भाव में एकाएक तेजी आई है। जिन किसानों ने भाव बढऩे के इंतजार में अपनी कपास को नहीं बेचा था उन किसानों को अब भाव बढऩे से फायदा होगा। 7500 रुपए प्रति क्विंटल कपास के भाव पहुंचे है। कपास की आवक बेशक कम हो रही हो लेकिन भाव बढ़ रहे है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि मार्च माह से कपास के भाव में तेजी आई है। आवक कपास की कम हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *