March 16, 2026

नशे के साैदागरों पर करारा वार, 480 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद-6 पाकिस्तानी नागरिक काबू

अहमदाबाद – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और तटरक्षक बल ने तकरीबन 480 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए हैं। ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप नाव पर ले जाई जा रही थी। नाव पर सवार 6 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया है। ज्वाइंट ऑपरेशन में आईसीजी जहाज और डोर्नियर की मदद ली गई। डोर्नियर विमान को संभावित क्षेत्रों में नाव को स्कैन करने और उसका पता लगाने का काम सौंपा गया। इलाके में गहन खोज के बाद, आईसीजी जहाज, एनसीबी और एटीएस गुजरात की टीमों के साथ, उस स्थान पर पहुंचे और नाव की पहचान की, जो अंधेरे में संदिग्ध रूप से घूम रही थी। पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में इस नाव को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *