March 18, 2026

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकले अनिल विज

चंडीगढ़ ; हरियाणा में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम घटित हुआ। भाजपा-गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से त्यागपत्र दे दिया। वहीं जानकारी सामने आई है कि हरियाणा निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है यानि नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। और इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे। नेता चुनने के फैसले से पहले ही अनिल विज बैठक छोड़कर अचानक बाहर आ गए। सूत्रों ने बताया कि नेता के नाम को लेकर विज सहमत नहीं हैं। शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। डिप्टी सीएम का पद पर जाट चेहरे को दिया जा सकता है। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। मनोहर लाल के करीबी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *