February 21, 2026

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को आया हार्ट अटैक, बठिंडा के अस्पताल में चल रहा इलाज

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक आया है। वह बठिंडा के जिंदल अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबियत पहले से ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कल शाम उनके सीने में हल्का दर्द हुआ और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के दौरान पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। यह भी पता चला है कि डॉक्टरों द्वारा मनप्रीत सिंह बादल को दो स्टंट डाले गए हैं। बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम स्व. प्रकाश सिंह बादल की आज बरसी है। इसमें अकाली दल और भाजपा के कई नेता शामिल हुए, पर मनप्रीत बादल इसमें शामिल नहीं हुए। जिस कारण उन्हें लेकर कई चर्चाएं भी हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *