February 21, 2026

इस सप्ताह 27 भारतीय स्टार्टअप ने 30.87 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाई

नई दिल्ली : भारत में कम से कम 27 स्टार्टअप ने इस सप्ताह लगभग 30.78 करोड़ डॉलर जुटाए, जिसमें 17 शुरुआती चरण और सात विकास-चरण वाली कंपनियां शामिल हैं। स्टार्टअप समाचार पोर्टल एन्‍ट्रैकर ने बताया कि लगभग 32 शुरुआती और विकास-चरण वाले स्टार्टअप ने पिछले सप्ताह 38.4 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए। सत्रह प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप ने लगभग 16.68 करोड़ डॉलर जुटाए, जैसे कि एमपॉकेट, इमा, हंच और रोजाना व अन्य। दिल्ली-एनसीआर स्थित स्टार्टअप्स ने 10 सौदों के साथ फंडिंग का नेतृत्व किया, इसके बाद 9 सौदों के साथ बेंगलुरु का स्थान रहा। डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफॉर्म एमपॉकेट ने बीपीईए क्रेडिट के निजी क्रेडिट प्लेटफॉर्म से 500 करोड़ रुपये (लगभग 60 मिलियन डॉलर) की ऋण पूंजी जुटाई। एमपॉकेट ने कहा कि फंड का उपयोग कैरियर एक्सेलेरेटर और बीमा वर्टिकल में उत्पाद विकास में तेजी लाने के साथ-साथ अपने 2.4 करोड़ पंजीकृत ग्राहक आधार से बढ़ती क्रेडिट मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा। ग्रामीण ई-कॉमर्स स्टार्टअप रोजाना को नवीनतम फंडिंग राउंड में 2.25 करोड़ डॉलर मिले। इस दौर का नेतृत्व निवेश फर्म बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स (बीआईआई) ने किया, जिसमें वीसी फर्म फायरसाइड वेंचर्स और मौजूदा निवेशकों की भागीदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *