February 21, 2026

फगवाड़ा शाखा के पदाधिकारियों के निर्वाचन संबंधी बैठक डा. विजय शर्मा की अध्यक्षता मेंं संपन्न

फगवाड़ा,  डाक्टरों की अग्रणी संस्था इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) की फगवाड़ा शाखा के पदाधिकारियों के निर्वाचन संबंधी बैठक डा. विजय शर्मा की अध्यक्षता मेंं संपन्न हुई। बैठक के दौरान डा. जसजीत सिंह विर्क को वर्ष 2024-25 के लिये लगातार दूसरी बार आई.एम.ए. का फगवाड़ा शाखा अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही डा. राजीव अग्रवाल और डा. रोमेश अरोड़ा को भी बतौर उपाध्यक्ष दूसरे कार्यकाल के लिये चयनित किया गया। इसके अलावा डा. तुषार अग्रवाल को सचिव जबकि डा. विकास गुप्ता को वित्त सचिव निर्वाचित किया गया है। नवनियुक्त प्रधान डा. जसजीत सिंह विर्क ने कहा कि मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों में चिकित्सक का पेशा आज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उनकी प्राथमिकता डाक्टरों और खास तौर से निजी अस्पतालों को दरपेश समस्याओं का उचित समाधान करवाना होगी।
इस दौरान बैठक में उपस्थित रहे डा. एस.पी.एस. सूच, डा. ए.एस. परहार, डा. अनिल टण्डन, डा. एस. राजन, डा. रोहन परहार ने आई.एम.ए. फगवाड़ा शाखा की नई टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *