February 21, 2026

पुलिस और आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से एक कैंटर में रखी गई अवैध शराब को बरामद

ग्रेटर नोएडा , आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तस्कर भी अपने काम में तेजी दिखा रहे हैं। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी भी साफ देखने को मिल रही है। कासना पुलिस और आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से कैंटर में रखी गई अवैध शराब को बरामद किया गया।

इसकी कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए बताई जा रही है। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे कैंटर को जब्त किया गया। इसमें अवैध शराब की 653 पेटी थी। कैंटर को सिरसा गोल चक्कर से जब्त किया गया।

इस संबंध में कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *