मुख्यमंत्री ने पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए पंचकूला और करनाल के लोगों को सिटी बस सेवा आरंभ होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह सुविधा पानीपत और यमुनानगर में आरम्भ की जा चुकी है।
सिटी बस सेवा का रूट भी शहर के लोगों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। शहर के साथ लगते कस्बों में सिटी बस सेवा का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार सहित पांच शहरों में भी जल्द ही इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
