December 26, 2025

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने शिव मंदिर आवान कोट में माथा टेका

सचिन सोनी,भरतगढ़ (कीरतपुर साहिब)

हमारे धार्मिक ग्रंथ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, उनसे मार्गदर्शन लेकर ही मनुष्य ने सत्य का मार्ग अपनाया है। ऋषि मुन्य और महापुरुष ने हमें धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान समझाकर उनमें लिखे प्रसंगों की जानकारी दी है। यह उद्गार पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैस ने गांव आवान कोट के शिव मंदिर में महा शिवरात्रि के दौरान माथा टेकने के बाद व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत देश में सभी धर्मों का समान सम्मान है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवाओं से अगली पीढ़ी को ज्ञान के प्रकाश के साथ धर्म और संस्कृति से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के शिव मंदिरों, विभिन्न देशों में बने धार्मिक स्थलों पर भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। भगवान शिव की पूजा करने से हमारे कई कष्ट दूर हो जाते हैं और मन की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं, हमारे हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान शिव का विस्तार से वर्णन किया गया है। इस अवसर पर कमीकर सिंह दाढ़ी चेयरमैन, जुझार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, केसर सिंह संधू ब्लॉक अध्यक्ष, सतनाम सिंह, अमन बेली, गुरमेल सिंह कोटबाला, जगतार सिंह पाबला, तरलोचन सिंह लोचम, बीबी हरविंदर कौर कोटबाला, सरपंच हरभजन सिंह कोटबाला, अध्यक्ष बलविंदर सिंह साहनी., सरपंच रणजीत सिंह अवानकोट, सीता राम, पवन कुमार, बलजीत सिंह, राज कुमार सैनी, अश्वनी नूरी, जतिंदर मोनू, जसपाल सिंह, हरमिंदर सिंह बारा पिंड, लक्की वर्मा, लखवीर सिंह, भाग सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *