जिन कर्मियों को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, उनके लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने निर्देश दिए कि जिन कर्मियों को #HKRN पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, उनके लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए, जिससे पोर्टल पर दर्ज न होने वाले कर्मियों को भी लाभ मिल सके। निगम द्वारा लिए जाने वाले चार्जिज की एक प्रति वित्त विभाग को अवश्य भेजी जाए।
उन्होंने कहा कि #HKRN के माध्यम से 1,18,880 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति के 32,189, पिछड़े वर्ग के 29,288 तथा सामान्य वर्ग के 44,270 युवाओं को लाभ मिला है। निगम द्वारा 1,10,814 युवाओं को EPF तथा 86,215 युवाओं को ESI लाभ के लिए वेरिफिकेशन किया जा चुका है।
