February 21, 2026

हिमाचल में सियासी उठापटक… कांग्रेस ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को एआईसीसी सेक्रेटरी पद से हटाया

नई दिल्ली – हिमाचल में जारी सियासी संकट के बीच आज कांग्रेस हाईकमान ने सख्त कदम उठाते हुए। हाईकमान ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को एआईसीसी सेक्रेटरी पद से हटा दिया है। इस संबंधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हस्ताक्षर वाला आदेश जारी कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से श्री शर्मा को इस पद से हटा दिया है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने बुधवार को पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में पूजा की।दलबदल कानून के तहत बागी विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंद्र कुमार भुट्टो, चैतन्य शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल की सदस्यता रद्द किया गया है। व्हिप जारी करने के बावजूद बजट पारित करने के दिन विधानसभा में मौजूद न रहने पर इन पर यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *