बजट सर्वपक्षीय विकास और खुशहाली के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आप सरकार की व्यावहारिक पहुँच का नतीजा
तलवाड़ा: करनैल सिंह राणा ने विधान सभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किये बजट 2024-25 की सराहना करते हुए इसको राज्य के समूचे, समान और व्यापक विकास के द्वारा रंगला पंजाब बनाने की दिशा की तरफ कदम बताया है सभी मुख्य क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बुनियादी ढांचा, उद्योग, खेल, सामाजिक सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों की तरफ विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है जो राज्य के विकास के लिए नये राह खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समूचे विकास की गति को और तेज़ करेगा और समाज के सभी वर्गों ख़ास करके गरीब और पिछड़े वर्गों की खुशहाली लेकर आएगा।
व्यापार मंडल दातारपुर के प्रधान बाबी कौशल ने कहा कि पहली बार राज्य का बजट दो लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से लोक भलाई के लिए कई अहम पहलकदमियां शुरू की गई हैं।सरकार ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा किया था और इस मंतव्य के लिए सरकार की तरफ से मुख्य क्षेत्रों जैसे बेहतर शासन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है अगले वित्तीय साल में कृषि और सहायक धंधों के लिए 13,784 करोड़ रुपए आरक्षित रखे गए हैं। किसानों को गेहूँ ,धान के चक्कर में से बाहर निकालने के लिए अलग-अलग फसली विभिन्नता स्कीमों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 575 करोड़ रुपए अलाट किये गए हैं उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि के लिए बिजली सब्सिडी के लिए 9 330 करोड़ रुपए अलाट किये गए हैं जिससे किसानों की भलाई को यकीनी बनाया जा सके।
आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान शिवम तनुजा आर्थिक सूझ- बूझ के साथ तैयार किया गया वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट, संसाधन जुटा कर राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्तीय घाटे को घटाने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन को और मज़बूत करेगा।तनुजा ने मौजूदा बजट को मील पत्थर करार देते हुए कहा कि नजदीक भविष्य में यह बजट पंजाब के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए विकास के नये आयाम स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा यह राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को दर्शाता है और इसका उद्देश्य समाज के सबसे कमज़ोर और गरीब वर्ग के लोगों की सही मायनों में सेवा करना है। बजट सर्वपक्षीय विकास और खुशहाली के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आप सरकार की व्यावहारिक पहुँच का नतीजा है।
