February 11, 2026

नगरोटा में 550 महिला मंडलों को किए जाएंगे चेक वितरित : नगरोटा

नगरोटा बगवां, नगरोटा बगवां में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 6 मार्च को गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला दिवस कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली मुख्य अतिथि बनकर मौजूद रहेंगे। इस विशेष मौके पर आर.एस बाली द्वारा नगरोटा बगवा के गांधी ग्राउंड में 550 पंजीकृत महिला मंडलों को चेक वितरित किए जाएंगे जिसमें प्रत्येक महिला मंडल को 11000 रुपए की राशि महिला मंडल के उत्थान के लिए दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नगरोटा गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने पार्टी के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में महिला मंडलों को चेक वितरित करने के अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में की गई विभिन्न घोषणाओं के शिलान्यास भी आर.एस बाली द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने सभी महिला मंडल सदस्य और कार्यकर्ताओं से महिला दिवस के इस कार्यक्रम पर पहुंचने का आग्रह किया है। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सहित प्रदेश सचिव अजय वर्मा, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, बीडीसी अध्यक्ष अंजना देवी, महासचिव अरुण कटोच , महासचिव अजय सिपहिया, बलदेव चौधरी, धर्मचंद, कुलदीप जोंकी, धनीराम, निर्मल पाराशर, अजय पनियारी, रविंद्र सैनी, सुरेश कोंडल, सुनील जोनू, स्वरूप चौहान, हंसराज, करमचंद और डीपी कालो मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *