कैंसर के बावजूद आदित्य मिशन में जुटे रहे इसरो चीफ, पूरा देश कर रहा सलाम
नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि जब आदित्य मिशन लांचिंग की तैयारी चल रही थी तब सोमनाथ को कैंसर होने का पता चला था। यह तथ्य एक एस सोमनाथ के साक्षात्कार में सामने आया। तब सोमनाथ को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आ रही थीं तब स्कैनिंग करवाई तो पता चला कि उन्हें कैंसर है। उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे। यह उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए बड़ा झटका था। 2 सितंबर, 2023 को आदित्य-एल 1 लॉन्च किया गया था। जांच में पता चला कि उनके पेट में कैंसर है।
