March 12, 2026

लाडवा रोड़ पर नई अनाज मंडी चौंक के नजदीक भाजपा लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ किया गया

लाडवा रोड़ पर नई अनाज मंडी चौंक के नजदीक भाजपा लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले विश्व शांति के लिए हवन-यज्ञ किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, मंडल प्रधान मुलखराज गु बर, नपा प्रधान गुलशन कवातरा, पूर्व नपा प्रधान बलदेवराज चावला, कर्ण राज ङ्क्षसह तूर, ईशा गुप्ता, तिलकराज अग्रवाल, राज सतीजा, राजेश चावला, त्रिलोचन सिंह हांडा, जगदीप सांगवान ठोल, राकेश गर्ग, पीयूष राव, पवन गर्ग, बलदेवराज सेठी, पार्षद अमित सिंघल, संदीप टिवाणा, दीपक सिंघल, सर्वजीत सिंह कलसानी, नरेंद्र गर्ग, गौरव बेदी, कर्ण बेदी, केहर सैनी छपरी, जोगिंद्र रत्ता सहित कार्यकत्र्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां डाली।

पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है जिसे पूरा करने के लिए भाजपा का हर कार्यकत्र्ता जी-जान से जुट गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी देश की जनता देख रही है। आज न केवल जमीनी स्तर पर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है अपितु पूरे विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है। इस मौके पर मलकीत ढकाला, सचिन त्यौड़ी, सुल्तान अजरानां, यशमग, अनूप विक्की, रवि दामली, गुलजार सिंह, ईशा अग्रवाल, आरडी गुप्ता, नीटू राणा, कुलवंत शर्माा, आशु गुप्ता सहित भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *