बंगाणा में 5912 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
बंगाणा : पोलियो बीमारी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपमंडल बंगाणा के 57 बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। पोलियो मुक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5912 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि पोलियो की बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
