आनंदपुर साहेब -गढशंकर सड़क की मुरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
नवांशहर : श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग श्री आनंदपुर साहेब -गढशंकर से कुकड़मजारा से कानपुर खूही तक सडक़ के दो टोटो की कार सेवा , जो किला श्री आनंदगढ़ साहेब के मुख सेवादार बबा सुचा सिंह और संत बाबा सतनाम सिंह की अगुवाई में पिछले कई दिनो से लगातार जंगी स्तर पर चल रही है, इस का मौके देखने के लिए श्री अकाल तखत साहेब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह पहुंचे । उन्होने कहा कि श्री आनंदपुर साहेब गढशंकर मार्ग के निर्माण कार्य शुरु करने के साथ संगतो के दहाको की मांग पूरी होगी। संत सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होने 16 फरवरी को इस मार्ग की मुरंमत का काम शुरु किया था और 15 दिनो में काहनपूर खूही से सिंहहपुर तक इस मार्ग के सभी बरम खोल दिए है। इस मौके दलजीत सिंह बैस खुर्दा, बाबा हरजाप सिंह जापा, इंद्रजीत सिंह बंब, अमृतसर , डा. गुरमेल सिंह कडियाल, सर्वजीत सिंह खडूर साहेब भी मौजूद रहे।
