February 12, 2026

नंगल को दी जाएगी एक शानदार लाइब्रेरी: हरजोत बैंस

कलसेरा के सरकारी स्कूलों के लिए 40 लाख, छोटेवाल के स्कूलों के लिए 20 लाख, भीखापुर के प्राथमिक स्कूलों के लिए 5 लाख दिए

संदीप गिल, नंगल, मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान ने गांव-गांव में जनसेवा शिविर लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को उनके घर के नजदीक पहुंचाने का प्रयास किया है। लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं एवं सामान्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, बकाया समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिये जा रहे हैं। नंगल में 3 आम आदमी क्लिनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं, अल्टासाउंड जैसे स्कैन अब निजी केंद्रों में सरकारी अस्पताल के पर्चे के साथ किए जा रहे हैं, लोगों को गेहूं के साथ-साथ आटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह विचार पंजाब के स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं भाषा विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज कलसेरा, छोटेवाल, भीखापुर, वार्ड नंबर: 17, वार्ड नंबर: 18, वार्ड नंबर 19 में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं, सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रही है, लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी फैसले लिये हैं। शिक्षा मंत्री ने कलसेरा के सरकारी स्कूल के लिए 40 लाख और ग्राउंड के लिए 10 लाख, छोटेवाल के मिडिल स्कूल के लिए 20 लाख, भीखापुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 लाख और सोलर लाइट के लिए 50 लाख दिए। छोटेवाल गांव के लिए व डोला बस्ती में सराय बनाने के लिए रूपये दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नंगल में एक शानदार लाइब्रेरी शुरू की जाएगी ताकि हर कोई वहां आकर पढ़ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच के कारण राज्य में हालात बेहतर हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों और कार्यों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए कलसेरा के सैकड़ों युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिनका हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत नंगल से 3 बसें चलाई गई हैं। फ्लाईओवर के चालू होने से शहरवासियों की ट्रैफिक की बड़ी समस्या खत्म हो गयी है। उन्होंने कहा कि नंगल की सभी सड़कों का काम पूरा हो चुका है और बची हुई सड़कों का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नंगल शहर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस अवसर पर डॉ. संजीव गौतम सदस्य मेडिकल काउंसिल पंजाब, सतीश चोपड़ा, बलविंदर कौर बैंस, अमन बाली, तरसेम सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, रोहित कालिया अध्यक्ष ट्रक यूनियन, मुकेश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, काला शोकर, तरूण शर्मा, दलजीत सिंह काका नांगरा, राकेश मेहलवा., नरेंद्र कुमार बाली, बिल्ला महलमा, सुनीता ब्लॉक अध्यक्ष, आरएस सैनी, संदीप, नूर मुहम्मद, राज कुमार सरपंच व बड़ी संख्या में बुजुर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *