February 13, 2026

नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनी में निर्माण गिराए

– प्लाट खरीदने से पहले जमीन की वैधता को सत्यापित करें लोग- डीटीपी

झज्जर, 29 फरवरी। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि बादली व दरियापुर की राजस्व सम्पदा में 3 एकड़ में बनी हुई दो अवैध कॉलोनियों तथा सौलधा गांव के नियंत्रित क्षेत्र में 700 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 एकड़ जमीन में बनी दो अवैध कालोनियों में नियमानुसार तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। डीटीपी अन्जू ने बताया कि विभाग द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिससे अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में मकान खरीदना लोगों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि लोगों को जमीन की खरीद फरोख्त करते वक्त जमीन के वैध या अवैध होने की जानकारी लेनी चाहिए। डीटीपी ने कहा कि शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान बीडीपीओ उमेद सिंह व युद्धवीर सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। डीटीपी ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी तथा लोगों को जागरूक करने के लिए अवैध कॉलोनियों के स्थान पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग अवैध कॉलोनियों में भू-माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें, जमीन व कॉलोनी के वैध होने की पूरी जानकारी होने के बाद ही जमीन को खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *