February 21, 2026

शिमला के मॉल रोड पर हत्या के मामले में सिरसा के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया

शिमला  : शिमला के मॉल रोड पर हत्या के मामले में सिरसा के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार देर रात को सिरसा में ही आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। अब आरोपी को शिमला लाया जा रहा है एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस की टीम में आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

रविवार देर रात करीब 2:00 बजे शिमला में चौपाल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी यह घटना मालरोड पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के समीप ही घटी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आधी रात दुकान में घुसकर युवक की हत्या को अंजाम दिया था।इसके बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अर्पित को पकड़ने के लिए शिमला पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था आरोपी की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस हरियाणा के सिरसा तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। वहीं बीते सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए चौपाल के युवक के परिजनों ने शिमला के मॉल रोड पर कंट्रोल रूम के सामने धरना प्रदर्शन किया परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह सब को घर नहीं ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *