February 21, 2026

हिमाचल में सुक्खू सरकार के गिरने का खतरा

कांग्रेसी के 6 एमएलए समेत 9 विधायक सीआरपीएफ सुरक्षा में पंचकूला पहुंचे

देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए आज हुए मतदान में कांग्रेसी विधायकों द्वारा जमकर क्रॉस वोटिंग करने की अटकलें के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग करने का समाचार है। कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों में सुजानपुर के राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के देवेंद्र भुट्टो, बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति के रवि ठाकुर और गगरेट के चैतन्य शर्मा का नाम सामने आ रहा है। यह सभी विधायक वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे थे। यहां वोटिंग के बाद ये विधायक शिमला से निकल गए व अब किसी के संपर्क में नहीं है। विधायकों के इस आचरण से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायकों जिनमें हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह, नालागढ़ के केएल ठाकुर द्वारा भी भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट देने की बात सामने आ रही है। आज संपन्न हुए राज्यसभा के चुनाव में सभी 68 विधायकों ने अपना वोट डाला है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के 6 विधायकों को भाजपा द्वारा पंचकुला ले जाने की बात की पुष्टि की गई है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाते हुए दावा किया कि नतीजा कांग्रेस के पक्ष में ही आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *