February 21, 2026

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर आने वाली है खुशी, सिंगर की मां चरण कौर देंगी बच्चे को जन्म

मानसा : दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं। सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह मार्च महीने में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सिद्धू मूसेवाला की मां एक विशेष तकनीक से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में खुशी की गूंज सुनाई देगी। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इसलिए सिद्धू परिवार के वारिस को लेकर उनके प्रशंसक लगातार दुआ कर रहे थे। यही वजह है कि अब आईवीएफ तकनीक की मदद से सिद्धू ने कंसीव करने का फैसला लिया। अब खबर है कि मार्च महीने में सिद्धू की मां बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। इसकी जानकारी सामने आते ही मूसेवाला के प्रशंसकों में खुशी की लहर है। चाचा चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि तो कर दी है, मगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *