February 21, 2026

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो से छह तक मध्यप्रदेश में, उज्जैन में होगा रोड शो

भोपाल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मध्यप्रदेश में दो से छह मार्च तक आयोजित होगी, जिसकी शुरुआत मुरैना से होगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना से शुरु होगी। मुरैना में रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। मुरैना में ही राहुल गांधी का संबोधन होगा। तीन मार्च को राहुल गांधी की यात्रा अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद ये यात्रा शिवपुरी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी। अगले दिन चार मार्च को यात्रा गुना जिले से शुरु होगी। गुना जिले के राघौगढ़ में रोड शो होगा।

शाम को राजगढ़ जिले में राहुल गांधी किसानों से संवाद करेंगे। सिंह ने बताया कि पांच मार्च को यात्रा राजगढ़ के पचौर और सारंगपुर से उज्जैन जिले के मक्सी में प्रवेश करेगी। इसी दिन राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उज्जैन में युवा अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी छह मार्च को सुबह बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद रोड शो करेंगे। यात्रा दोपहर लगभग 3 बजे रतलाम जिले में पहुंचेगी और शाम को सैलाना में प्रवेश करने के बाद यहां से आगे प्रवेश कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *