आगरा में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता के साथ सपा प्रमुख
एजेंसी : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में आगरा में शामिल हुए। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव पहली बार एक साथ नजर आए हैं। रोड शो के दौरान राहुल और अखिलेश के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।
