February 22, 2026

लोकसभा चुनावों को लेकर फ्लाइंग स्क्वायड टीमें गठित

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कर रहे हैं चुनाव की तैयारियां: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह झज्जर, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन कर दिया गया है। डीसी ने जानकारी देते हुए ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना करते हुए बहादुरगढ़, बेरी, बादली व झज्जर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन कर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई हैं। बहादुरगढ़ में आठ, बेरी में छह, बादली में दस व झज्जर में छह फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के अलावा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक रिजर्व फ्लाइंग स्क्वायड टीम रहेगी। इन टीमों में शामिल सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार चुनाव संबंधित मोबाइल एप संचालित करने के दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *