March 14, 2026

होला महल्ला के मौके पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर- गुलनीत सिंह खुराना

सुचारू यातायात व्यवस्था एवं वैकल्पिक मार्गों से यातायात बहाल किया जायेगा-एसएसपी

सचिन सोनी,श्री आनंदपुर साहिब,
गुलनीत सिंह खुराना वरिष्ठ पुलिस कप्तान रूपनगर ने कहा है कि होला महल्ला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मेला क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। दूसरे राज्यों व दूसरे जिलों से आने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किये गये हैं, ताकि सुगम यातायात बहाल रहे।

आज श्री दशमेश मार्शल अकादमी में अधिकारियों के साथ विशेष दौरे पर पहुंचे एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि कीरतपुर साहिब में 21 से 23 मार्च तक और श्री आनंदपुर साहिब में 24 से 26 मार्च तक होला महल्ला मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा, पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टरों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती की जायेगी, वॉच टावर लगाये जायेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सी) पूजा स्याल, एसपी राजपाल सिंह हुंदल, डीएसपी अजय सिंह, कार्यकारी अभियंता दविंदर कुमार, एसडीओ विवेक दुरेजा, एसएचओ हिम्मत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *